फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बाराबंकी: जमीन विवाद में गोली मारकर किसान की हत्या

कोठी। रेवतीपुरवा गांव में मंगलवार शाम जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। नांद रखने पर शुरू हुआ विवाद मारपीट और गोली चलने तक पहुंच गया। गोली लगने से 45 वर्षीय हंसराज वर्मा गंभीर घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, हंसराज का दूसरे पक्ष से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद था। इस मामले में न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है। पुलिस मंगलवार को दिनभर तीन-चार बार गांव पहुंची, पर विवाद शांत नहीं हुआ। शाम करीब 5:30 बजे फिर विवाद बढ़ा और मारपीट के बाद गोली चली। हंसराज को सीएचसी सिद्धौर ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया और फिर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ। हंसराज की मौत होने के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय भी गांव में डटे हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें