फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बाराबंकी जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लाइन, मरीजों की मांग- जांच की समय सीमा बढ़े

बरसात के मौसम में वायरल और अन्य संक्रामक बीमारियों के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में वायरल बुखार से पीड़ित करीब 25 मरीज पहुंचे। डॉक्टरों से लेकर दवा वितरण कक्ष तक मरीजों की लंबी लाइनें देखी गईं। महिला और पुरुष एक ही कतार में खड़े नजर आए। बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं के लिए कोई अलग व्यवस्था नहीं थी। यहां मिले मरीजों ने बताया कि दोपहर 12 बजे के बाद जांच सेवाएं बंद हो जाने के कारण मरीजों को परेशानी होती है। ओपीडी में परामर्श दो बजे तक जारी रहता है, लेकिन पैथोलॉजी विभाग में नमूना न लिए जाने से कई मरीजों को अगले दिन दोबारा आने के लिए कहा जाता है। मरीजों ने मांग की है कि जांच की समय-सीमा बढ़ाकर कम से कम दोपहर 2 बजे तक की जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों को उसी दिन इलाज मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें