फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बाराबंकी-बहराइच हाईवे जाम, ग्रामीणों की पुलिस से भिड़ंत, पथराव में कोतवाल सहित पांच पुलिसकर्मी घायल

बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर रामनगर के कटियारा गांव के पास मंगलवार को युवक का शव रखकर जाम लगा दिया गया। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो ग्रामीण उनसे भिड़ गए। पथराव में रामनगर कोतवाल अरुण प्रताप सिंह सहित पांच सिपाही घायल हो गए। दूसरी तरफ से ग्रामीणों को भी चोटें आई हैं। हाईवे पर 2:30 बजे जाम लगाया गया। एएसपी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता करने का प्रयास कर रहे हैं। कटियारा गांव के जितेंद्र का सोमवार को फंदे से शव लटका मिला था। उनके घरवाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। इसी प्रकरण में हत्या की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग को लेकर जाम लगाया गया है। अपराह्न 4:30 बजे तक आवागमन बहाल नहीं हो सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें