फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Barabanki: शौचालय स्थल कायाकल्प के बाद पार्क में बदला, निखरा पूरा मोहल्ला

बाराबंकी शहर के बेगमगंज की मलिन बस्ती जिसमें स्वच्छता कर्मी रहते हैं। इस बस्ती में सौ साल से ज्यादा पुराना एक शौचालय स्थल गंदगी का पर्याय बना था। यह वह शौचालय था जिसे पहले लोग बमपुलिस कहा करते थे। घनी आबादी के मध्य स्थित यह शौचालय वर्षों से उपयोग में नहीं हुआ था। लोगों ने अपने-अपने घरों में शौचालय बना लिए। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार शुक्ल से तीन माह पहले एक सेवानिवृत्त सफाईकर्मी ने मुहल्ले की घनी आबादी में बच्चों के खेलने के लिए कोई स्थान न होने की बात कही। इसके बाद एक दिन ईओ पहुंच गए। हालत देखकर दंग रह गए कि आखिर कैसे यहां लोग रहते हैं? पूरे मोहल्ले की सफाई कराने के बाद पुराने शौचालय भवन को तोड़वाकर उसकी ही ईटों से चहरदीवारी बनवाई। खूबसूरत शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन वाली वॉल पेटिंग कराई। ताकि पार्क में स्वच्छता कर्मियों के जो बच्चे खेलने आएं वह खेल-खेल में शैक्षिक बातों का ज्ञान भी अर्जित करें। यही नहीं इस स्थान के चारों ओर स्वच्छता कर्मियों के जितने भी घर हैं, उनकी एक जैसे कलर से रंगाई-पोताई भी कराई। इससे पार्क स्थल निखर गया। पार्क में बच्चों के खेलने के लिए झूले भी लगाए गए हैं। यही नहीं इस पार्क में कचरे से एकत्र की जाने वाली प्लास्टिक से बनाई गई ईंटें पथवें पर लगाई गई हैं। दो पार्कों का होगा और विकास ईओ ने बताया कि शहर के बाल्मीकि नगर वार्ड की प्रीति बिहार कालोनी के पार्क व पुलिस लाइन के बाल वाटिका पार्क में भी झूले लगाए जाएंगे। अन्य काम भी होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें