फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Barabanki: जब दोस्त बनी पुलिस तो खुलकर बोले बच्चे, अधिकारियों से पूछे सवाल

अमर उजाला द्वारा दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत शहर कोतवाली में विशेष आयोजन किया गया। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज और ब्राइट फ्यूचर एकेडमी के करीब 50 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने कोतवाली का भ्रमण कर पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। उन्होंने एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, आरोपियों को बंदीगृह में रखने की व्यवस्था, महिला हेल्प डेस्क और साइबर डेस्क की कार्यशैली के बारे में जानकारी प्राप्त की। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस उनकी दोस्त है और समाज की भलाई के लिए हमेशा तत्पर रहती है। पहली बार थाने पहुंचे अधिकांश बच्चों ने उत्साहपूर्वक कई मुद्दों पर पुलिसकर्मियों से सवाल पूछे और खुलकर बातचीत की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें