केदारनाथ धाम में भंडारा लगाने के लिए निकाली गई विभिन्न झांकियों के साथ मंगलवार शाम निकाली गई शोभायात्रा में जयकारे गूंजते रहे। लक्ष्मणपुरी कॉलोनी स्थित लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना, जाप, आरती के बाद एडीएम अरुण कुमार ने शोभायात्रा रवाना किया। गाजे बाजे संग निकाली गई शोभायात्रा जगह-जगह बनाए गए तोरण द्वार से होते हुए छाया चौराहा पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओं ने फूल बरसाए और स्टाल लगाकर प्रसाद वितरण किया। शोभायात्रा में भक्ति की ऐसी धूम रही कि लोग अपने को नहीं रोक सके और जमकर नृत्य किया। छाया चौराहे से रसद सामग्री और सेवादारों का जत्था रवाना हुआ।