फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आंधी-पानी से गिरी गेहूं की फसल, किसानों को तौल में हो रही परेशानी

पिछले दिनों आई आंधी और बारिश का असर अब किसानों पर साफ दिखाई दे रहा है। तेज हवा और पानी के कारण कई जगहों पर गेहूं की फसल खेतों में गिर गई, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। अब जब किसान अपनी फसल लेकर क्रय केंद्र पहुंच रहे हैं, तो उन्हें तौल कराने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को गल्ला मंडी में तौल कराने पहुंचे किसान गंगाराम तिवारी और राम सुभाष ने बताया कि बारिश के समय उनकी फसल खेत में गिर गई थी। इसके कारण गेहूं के दाने छोटे रह गए और कटाई भी मशीन से करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि छोटे दानों की वजह से तौल में कमी आ रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। किसानों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा के कारण पहले ही फसल प्रभावित हो चुकी है, अब क्रय केंद्र पर भी परेशानी बढ़ रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में किसानों को राहत दी जाए, ताकि उन्हें ज्यादा नुकसान न उठाना पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें