बाराबंकी में रामनवमी के दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में पूजा-अर्चना कर हवन किया। साथ ही कन्या भोज भी कराया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। शहर के प्रमुख गायत्री मंदिर, बड़ी देवी मंदिर, छोटी देवी मंदिर, दूधेश्वर महादेव मंदिर, राम जानकी मंदिर व कैलाश आश्रम मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक आयोजन किए गए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।