अयोध्या में भीड़ को देखते हुए बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर लगातार तीसरे दिन भी डायवर्जन जारी है। बाराबंकी से अयोध्या जाने वाले सभी वाहनों को रोक बहराइच व पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डायवर्ट किया जा रहा है। लोग पुलिस कर्मियों से बहस करते दिखाई पड़ रहे हैं। लेकिन, उन्हें जाने नहीं दिया जा रहा है। एसपी दिनेश कुमार सिंह बताया कि अयोध्या से मिली सूचना के अनुसार फिलहाल आज पूरा दिन और रात मार्ग परिवर्तित रहने की उम्मीद है।