फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के आब्जर्वर ने बाराबंकी में एसआईआर कार्य का किया निरीक्षण

निर्वाचन आयोग के आब्जर्वर एवं युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव कुनाल शनिवार को बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र पहुंचे। यहां क्षेत्र के मतदेय स्थलों गोसूपुर, रानापुर एवं मदारपुर पहुंचकर सघन मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान गोसूपुर मतदान केंद्र पर उन्होंने बीएलओ अवधेश से मतदाता सूची से संबंधित स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान आब्जर्वर ने यह भी पूछा कि क्या कोई ऐसी बहू है जो मायके से विवाद के चलते अपने अभिलेख उपलब्ध नहीं करा रही हो। इस पर बीएलओ ने बताया कि कुछ महिलाएं अपने दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा रही हैं। उनका कहना है कि उन्हें मतदान की आवश्यकता नहीं है। बीएलओ ने बताया कि दोनों मतदान केंद्रों पर लगभग पांच-पांच प्रतिशत महिलाओं के प्रपत्र अभी तक प्राप्त नहीं हो सके हैं। निरीक्षण के दौरान आब्जर्वर ने प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की दो छात्राओं से गीत भी सुना और उनकी सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें