फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : केंद्रीय मंत्री बोले- कांग्रेस ने किया था आरक्षण का विरोध, सरदार पटेल के परिवार को सहारा तक न दिया

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शुक्रवार को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी पहुंचे। यहां सरदार पटेल जयंती समारोह में हिस्सा लिया। समारोह राजकीय इंटर कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इसे सरदार मिशन पटेल द्वारा आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। कहा कि आजादी के बाद मोदी सरकार ने पिछड़ों और अनुसूचित जाति के लिए काम किया है। कांग्रेस सरकार ने तो आरक्षण का विरोध किया था। जब आरक्षण की बात आई तो तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखकर इसका विरोध किया था। सरदार पटेल के परिवार को भी सहारा नहीं दिया गया। उनके परिवार को गुजरात के अहमदाबाद में सहारा लेना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें