यूपी के बाराबंकी में मंगलवार को हरितालिका तीज पर श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सोमवार की देर रात से ही हर-हर बम-बम का जयकारा लगता रहा। कजरी तीज पर महादेवा पहुंचने वाले शिव भक्तों में महिलाओं की संख्या ज्यादा रही। प्रशासन ने एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई है। इसी हिसाब से सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं।