यूपी के बाराबंकी पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अवधी अंदाज में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि 'विपक्षी हार कै डर के कारण दुष्प्रचार करि रहे। जैसे कुंभ नहाय जात हौ, योग करत हौ, वैसे मतदाता सूची कै शुद्धीकरण होय रहा है। उन्होंने आगे कहा कि राहुल कै शादी हुवै तो वही होई कांग्रेस कै अध्यक्ष। सपा मा बाबा से लेकर पोता तक पद पर हैं। चाचा-दादा सबके पास पद है। समाजवादी पार्टी न समाज कै काम कर रही है, ना देश कै और न समाजवादी पार्टी खुद के लिए काम कर रही है। या केवल 'भैया' के लिए है। कहूं भैया नाराज न होय जाय।