फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ने हैदरगढ़ रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, जल्द मिलेगी नई ट्रेनों की सौगात

लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा बाराबंकी में हैदरगढ़ रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वरुणा एक्सप्रेस के स्थान पर चलाई गई शटल ट्रेन तथा महामना एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है। उम्मीद जताई कि शीघ्र ही क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिलेगा और यात्रियों की सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। डीआरएम ने बताया कि वंदे भारत योजना के तहत स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विकास के लिए प्रस्तावित निर्माण कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें