फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में तीन जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, स्वास्थ्य परीक्षण शुरू

बाराबंकी में आस्था और उत्साह के प्रतीक अमरनाथ यात्रा इस वर्ष 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है। यात्रा की तारीख घोषित होते ही बाराबंकी में श्रद्धालुओं के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हर साल की तरह इस बार भी जनपद से हजारों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना होंगे। इस बार यह संख्या 10 हजार के पार पहुंचने की संभावना है। यात्रा से पहले अनिवार्य स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सीएमओ कार्यालय में लगाए गए कैंप में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पिछले तीन दिनों से प्रतिदिन करीब 1000 श्रद्धालुओं का मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश यादव के मुताबिक इस बार यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। जहां पहले एक डॉक्टर की जिम्मेदारी होती थी, वहीं अब तीन डॉक्टरों की टीम बनाई गई है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सिंह के नेतृत्व में डॉ. पंकज चौधरी, डॉ. निशांत प्रकाश, डॉ. आफताब अंसारी और एआरओ महेंद्र सिंह की टीम लगातार स्वास्थ्य परीक्षण में जुटी है। श्री बर्फानीश्वर सेवा समिति भी यात्रा की तैयारियों में पूरी तरह सक्रिय हो गई है। समिति के अध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा यात्रा की आधिकारिक घोषणा के बाद तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें