फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में श्री लोधेश्वर महादेवा में कॉरिडोर निर्माण तेज, शुरू हुआ मकानों का ध्वस्तीकरण

बाराबंकी में रामनगर स्थित श्री लोधेश्वर महादेवा में सावन मेला समाप्त होते ही प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण की कार्यवाही तेज हो गई है। शुक्रवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की मौजूदगी में कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित मकानों को गिराने का कार्य शुरू किया गया। पहले दिन अनाउंसमेंट के बाद दो मकानों और सात निजी दुकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। जिलाधिकारी ने अधिग्रहित भवनों के ध्वस्तीकरण के लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विवेकशील यादव को नोडल अधिकारी नामित किया है। साथ ही एक माह के भीतर ध्वस्तीकरण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान तहसीलदार विपुल सिंह, नायब तहसीलदार तहजीब हैदर, चौकी इंचार्ज संतोष त्रिपाठी सहित प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें