फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में सीईआईआर पोर्टल से गुम हुए 77 मोबाइल बरामद, पुलिस ने लोगों को सौंपे

बाराबंकी में पुलिस ने सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद से गुम हुए 77 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया। बरामद मोबाइल फोनों की कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में सर्विलांस सेल और थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने प्राप्त शिकायतों के आधार पर विशेष अभियान चलाया। तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग के जरिए गुमशुदा मोबाइल फोन खोजकर बरामद किए गए। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विकास चन्द्र त्रिपाठी ने बरामद मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द किए। अपना खोया मोबाइल और महत्वपूर्ण डाटा वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताते हुए बाराबंकी पुलिस का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को साइबर ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बारे में जागरूक किया गया। यातायात नियमों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें