यूपी के बाराबंकी में कोठी थाना क्षेत्र के अमसेरूआ व डीहा रहीमपुर गांव में 15 से अधिक बंदर रहस्यमयी तरीके से खेत व झाड़ियों में मृत पाए गए हैं। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने मौका मुआयना करके जानकारी ली। जीवित बंदरों को इलाज कराने के उद्देश्य से अपने साथ ले गई।