फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में परशुराम जयंती की धूम, कन्या और विप्र पूजन के साथ हुए भंडारे

बाराबंकी में परशुराम जयंती की धूम मची रही। भगवान विष्णु के अवतार माने जाने वाले भगवान परशुराम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन हुआ। शहर कोतवाली के सामने लखनऊ-अयोध्या हाईवे किनारे भाजपा नेता प्रमोद तिवारी के संयोजन में आयोजित जयंती समारोह में कई जिलों से श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर धार्मिक अनुष्ठानों के बाद कन्या भोज और विप्र पूजन कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर भाजपा नेता सिद्धार्थ अवस्थी ने कहा कि भगवान परशुराम ने शास्त्र और शस्त्र दोनों के संतुलित उपयोग का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा, वहीं भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें