उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला स्तरीय पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया रविवार को बाराबंकी के बंकी ब्लॉक में शुरू हुई। जिलाध्यक्ष पद पर धर्मराज सिंह, चेतराम नगर और विनोद कुमार वर्मा मैदान में हैं। वहीं जिला कोषाध्यक्ष पद के लिए सुधीर कुमार व हनुमान प्रसाद, संगठन मंत्री पद पर छत्रपाल गौतम व रामबली तथा संप्रेक्षक पद पर अनिल कुमार व मनीराम चुनाव लड़ रहे हैं। जिला मंत्री पद पर राजू धानुक पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।