फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में मुठभेड़ में वेयरहाउस चोरी का आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

बाराबंकी के देवा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी पर वेयरहाउस से कॉपर की छड़ और इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी करने का आरोप है। मुठभेड़ माती पुल के पास हुई। स्वाट और देवा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। पकड़े गए बदमाश की पहचान सैज हुसैन उर्फ फैय्याज हुसैन, निवासी गुल्लागीर कॉलोनी, थाना कोतवाली नगर, बहराइच (वर्तमान पता ग्वारी चौराहा, थाना गोमतीनगर लखनऊ) के रूप में हुई है। इसके पास से चोरी की गई छड़, 20 हजार रुपए, एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। वेयरहाउस में दो मई को चोरी हुई थी। इसकी एफआईआर देवा कोतवाली में दर्ज है। मामले में तीन आरोपी विशाल रावत, संजीत साहनी उर्फ पहाड़ी और मोहित रावत पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गिरोह का एक अन्य सदस्य गोविंद चिनहट थाने के अन्य मामले में जेल में है। सैज हुसैन पर देवा थाने में मोटरसाइकिल चोरी का एक और केस भी दर्ज है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें