फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले देरी से पहुंचे डॉक्टर और स्टाफ, इंतजार करते रहे मरीज

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 13 Jul 2025 12:25 PM IST

बाराबंकी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले जैसी महत्वपूर्ण योजना भी हैदरगढ़ ब्लॉक के थलवारा पीएचसी पर समय की पाबंदी नहीं दिला सकी। रविवार को पीएचसी पर न तो फार्मासिस्ट और न ही चिकित्सक समय पर पहुंचे। इससे इलाज के लिए आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबेहा क्षेत्र के थलवारा पीएचसी पर फार्मासिस्ट कामेश्वर भारती और एएनएम अस्पताल खुलने के निर्धारित समय से करीब 38 मिनट देरी से पहुंचे। वहीं चिकित्सक डॉ. सलमान तो सवा घंटे की देरी से, करीब सुबह 11:15 बजे अस्पताल पहुंचे। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब खास आयोजनों के दिन भी चिकित्साकर्मी लेटलतीफी दिखा रहे हैं, तो आम दिनों में तय समय यानी सुबह 8.00 बजे ओपीडी शुरू होने का दावा भी संदेह के घेरे में आ जाता है। मरीजों ने शिकायत की है कि सरकारी अस्पतालों में पहले से ही डॉक्टरों की कमी है, ऊपर से स्टाफ का समय पर न आना लोगों को प्राइवेट अस्पतालों का रुख करने पर मजबूर कर रहा है। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौरभ शुक्ला ने भी स्टाफ की देरी को स्वीकार करते हुए कहा कि फार्मासिस्ट और अन्य स्वास्थ्य कर्मी आधा घंटा देरी से पहुंचे हैं। इस पर कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें