फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में कड़ी सुरक्षा के बीच NEET परीक्षा का आयोजन, सात केंद्रों पर 2500 परीक्षार्थी ले रहे भाग

बाराबंकी में रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2025) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो रही है। दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलने वाली इस परीक्षा में सात केंद्रों पर लगभग ढाई हजार परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। महिला परीक्षार्थियों की जांच के लिए महिला पुलिसकर्मी मौजूद हैं। परीक्षार्थियों के प्रवेश से पूर्व बायोमेट्रिक रेटिना स्कैनिंग और सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। यातायात को नियंत्रित रखने के लिए रामनगर तिराहा से असेनी तिराहा तक हर 25 मीटर पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। साथ ही अभिभावकों और परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, शौचालय और छाया की व्यवस्था भी की गई है। परीक्षा केंद्रों से 200 मीटर की दूरी पर ही वाहनों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं। शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए जिला प्रशासन सतर्क है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें