फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापक कक्ष में फंदे से लटकी मिली शिक्षिका, पुलिस कर रही जांच

यूपी के बाराबंकी में शुक्रवार सुबह कंपोजिट विद्यालय की शिक्षिका का शव प्रधानाध्यापक कक्ष के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही स्कूल परिसर में अफरातफरी मच गई। मौके पर देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। घटना सतरिख थाना क्षेत्र के उधवापुर स्थित कंपोजिट विद्यालय की है। यहां तैनात शिक्षिका उमा वर्मा उर्फ माला (40) का शव फंदे से लटका मिला। साथी शिक्षकों के अनुसार, उमा शहर के जलालपुर मोहल्ले की रहने वाली थीं। उनके पति ऋषि भी जिले के सिद्धौर ब्लॉक में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। ऋषि शुक्रवार सुबह रोज की तरह उमा को विद्यालय छोड़कर अपने विद्यालय चले गए। स्कूल पहुंचने के बाद उमा कुछ परेशान नजर आ रही थीं। बताया गया कि विद्यालय आने के कुछ देर बाद वह अपना सामान कक्षा में छोड़कर प्रधानाध्यापक कक्ष में चली गईं। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह बाहर नहीं निकलीं तो सहकर्मियों ने आवाज दी। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर दरवाजा खोलकर देखा गया। वहां रस्सी के सहारे फंदे से लटकता शव मिला। यह दृश्य देखते ही शिक्षकों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें