फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में क्लीनिक से दवा लेने निकली बुजुर्ग महिला की नहर में मिली लाश

बाराबंकी में बदोसराय थाना क्षेत्र के भवानीपुर ददरौली गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला कल्पवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह 2 फरवरी को क्षेत्र के एक क्लीनिक में दवा लेने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटीं। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो पुत्र मुकेश कुमार ने 4 फरवरी को बदोसराय थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसी बीच गुरुवार 6 फरवरी को कल्पवती का शव उनके घर से करीब पांच किमी दूर एक नहर में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें