बाराबंकी में 15 दिन पहले हैदरगढ़ के दांदूपुर के पास महिला से सोने की झुमका लूटकर भागने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लखनऊ के कैलाश कुंज, फैजाबाद रोड निवासी मो. कैफ व सतरिख के तीरगांव निवासी मो. फहद को पकड़ा गया है। फहद लखनऊ के बड़ी पकड़िया मदेयगंज में रहता था। हैदरगढ़ के कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि 30 मार्च को नगराम के श्यामू अपनी पत्नी को बाइक से लेकर जा रहे थे, इस दौरान बाइक सवार बदमाश उनके कान से झुमका छीन भाग गए थे। पुलिस ने दोनों के पास से झुमका, 10240 रुपये व वारदात में प्रयोग की गई बाइक बरामद कर ली है।