बाराबंकी में पुराने हाईवे पर स्थित फाउंडेशन स्कूल के बाहर पार्किंग व्यवस्था न होने से रोजाना जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। सुबह और शाम के समय अभिभावक अपने बच्चों को लेने-छोड़ने के लिए निजी वाहन और ई-रिक्शा से पहुंचते हैं, जिससे सड़क पर अव्यवस्थित भीड़ जमा हो जाती है। जिम्मेदार अधिकारियों की चेतावनियों के बावजूद विद्यालय प्रबंधन ने पार्किंग व्यवस्था सुधारने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। नियमानुसार स्कूल परिसर में वाहनों के प्रवेश-निकास की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे सड़क पर अव्यवस्था न फैले।