फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में फैमिली कोर्ट में 36 दंपतियों में हुआ समझौता, माला पहनाकर दी गई शुभकामनाएं

बाराबंकी में शनिवार को फैमिली कोर्ट में आपसी विवादों में उलझे 36 दंपतियों के बीच सफल समझौता कराया गया। समझौते के बाद सभी दंपति अपने घर खुशी-खुशी लौटे। इस अवसर पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति मनीष कुमार एवं जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव ने 19 दंपतियों को माला पहनाकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि परिवार समाज की मूल इकाई है और आपसी बात से हर समस्या का समाधान संभव है। न्यायमूर्ति ने फैमिली कोर्ट की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयासों से न केवल परिवार टूटने से बचते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें