फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाराबंकी में एसपी ने बच्चों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

बाराबंकी में शनिवार को पुलिस लाइन में यातायात जागरूकता माह के समापन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बच्चों को जागरूक किया। बताया कि सड़क हादसे में जितनी मौतें हो रही हैं, उतना कोरोना और किसी अपराध से भी नहीं होती। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाने के कारण होने वाले हादसों में मौत की संभावना ज्यादा होती है। नशे में वाहन चलाने, यातायात नियमों की अनदेखी और तेज रफ्तार के कारण सड़क हादसे हो रहे हैं। ऐसे हाल में बच्चों को अपने अभिभावक माता-पिता, भाई बहन और बड़ों को जागरूक करने के लिए आगे आना होगा। कहा कि आप लोग देश के कर्णधार है। इसलिए घर पर कोई भी बाइक से निकले तो उसे हेलमेट लगाने को टोके। बच्चों ने प्रण किया कि वह यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाएंगे। कार्यक्रम में सर्वाधिक चालान करने पर राम जतन यादव को सम्मानित किया गया। बीएसए संतोष देव पांडेय, एआरटीओ अंकिता शुक्ला समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें