फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में चलती कार में लगी आग, परीक्षा देने जा रहे चार छात्र बाल-बाल बचे

भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 11 Feb 2026 02:32 PM IST

बाराबंकी में देवा ओवरब्रिज पर बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब चलती अल्टो कार में अचानक आग लग गई। कार सवार देवा निवासी दीपक यादव, महेंद्र, संचित और सत्यम चार छात्र बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष का पेपर देने पल्हरी स्थित निजी विद्यालय जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ओवरब्रिज पर पहुंचते ही कार से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगीं। स्थिति भांपते हुए सभी छात्र समय रहते गाड़ी से बाहर निकल आए। इससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण ओवरब्रिज के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। एसआई संजय मौके पर पहुंचे और यातायात को सुचारु कराते हुए जाम खुलवाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें