फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाराबंकी में बैसाखी की धूम, राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने गुरुद्वारा पहुंच सिख समाज को दी शुभकामनाएं

बाराबंकी में बैसाखी का पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के लाजपत नगर स्थित गुरुद्वारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गुरुद्वारे में शबद कीर्तन की मधुर स्वर लहरियों से वातावरण भक्तिमय हो गया। दोपहर में भंडारे का आयोजन चलता रहा। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रदेश सरकार में खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने भी गुरुद्वारा पहुंचकर सिख समाज को बैसाखी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दीवान के समक्ष मत्था टेका और कीर्तन में भाग लेकर आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि सिख समाज ने हमेशा राष्ट्रहित में अहम योगदान दिया है। आज पूरे देश में बैसाखी का पर्व उल्लासपूर्वक मनाया जा रहा है, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें