बाराबंकी में शनिवार को मौसम में अचानक बदलाव आ गया। तेज धूप और गर्मी के बीच दोपहर बाद करीब 4.30 बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को राहत मिली। हालांकि, बारिश के साथ कोटवसड़क और टिकैतनगर के आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई। ओलावृष्टि के कारण खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि सरसों की फली टूट गई, जबकि गेहूं की फसल झुकने से उसकी उपज पर असर पड़ेगा। मौसम में आए इस बदलाव से जहां आमजन को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है।