फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी के जनकपुर में नए विद्युत उपकेंद्र का शुभारंभ, 35 ग्राम पंचायतों को राहत

यूपी के बाराबंकी में कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के निंदूरा ब्लॉक अंतर्गत बाबागंज के जनकपुर गांव में शुक्रवार को नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक साकेत प्रताप वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस विद्युत उपकेंद्र के शुरू होने से निंदूरा क्षेत्र की लगभग 35 ग्राम पंचायतों और करीब 310 गांवों को सीधे बिजली आपूर्ति मिलनी शुरू हो गई है। अब तक इन गांवों को कुर्सी विद्युत उपकेंद्र से बिजली दी जा रही थी। इससे दूरी अधिक होने के कारण बार-बार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की गंभीर समस्या बनी रहती थी। नए उपकेंद्र के चालू होने के बाद क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही विद्युत समस्याओं से निजात मिलने की उम्मीद है। किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं और छोटे व्यवसायियों को अब सुचारू और स्थिर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध हो सकेगी। खासकर खेती-किसानी, आटा चक्की, कोल्ड स्टोरेज और घरेलू उपकरणों के संचालन में यह उपकेंद्र अहम भूमिका निभाएगा। उद्घाटन अवसर पर विधायक साकेत प्रताप वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता है। यह विद्युत उपकेंद्र निंदूरा क्षेत्र के समग्र विकास को गति देगा और जनता को राहत देगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। विद्युत उपकेंद्र के उद्घाटन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि अब बच्चों की पढ़ाई, खेती और छोटे उद्योगों को नई मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें