फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाराबंकी के फार्म हाउस लूट कांड में शामिल बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली

रोहित मिश्र Updated Thu, 03 Apr 2025 08:01 AM IST

मनगर क्षेत्र में बुधवार रात करीब 11:30 बजे मुठभेड़ में पुलिस ने कानपुर के बदमाश निखिल तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। उसे पैर में गोली लगी है। रात 12:15 बजे एएसपी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि संदिग्ध व्यक्ति वैगनार कार के साथ बोहनिया पुलिया के पास मौजूद है। पुलिस पहुंची तो आरोपी भागने लगा और फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि निखिल ने 5 दिन पहले रामनगर क्षेत्र के जुरौंडा गांव स्थित फार्म हाउस पर अपने तीन साथियों के साथ मिलकर लूटपाट की थी। इसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बाकी तीन साथियों का पता लगाया जा रहा है। निखिल कानपुर के किदवई नगर का निवासी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें