फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: आठ केंद्रों पर दरोगा भर्ती परीक्षा शुर, महिला अभ्यर्थी की परीक्षा छूटने से बची

बाराबंकी में आठ केंद्रों पर दरोगा भर्ती परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई है। 14 और 15 मार्च को आयोजित इस परीक्षा में करीब 10 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के पहले ही दिन एक महिला अभ्यर्थी की परीक्षा छूटने की नौबत आ गई, लेकिन पुलिस की तत्परता से वह समय रहते अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकी। अयोध्या की रहने वाली एक महिला अभ्यर्थी दरोगा भर्ती परीक्षा देने बाराबंकी पहुंची थी। उसका परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज, जाटा बरौली में निर्धारित था, लेकिन जानकारी के अभाव में वह गलती से शहर के राजकीय इंटर कॉलेज पहुंच गई। जब उसे पता चला कि उसका केंद्र यहां नहीं बल्कि जाटा बरौली में है तो वह घबरा गई, क्योंकि परीक्षा शुरू होने में बहुत कम समय बचा था। इसी दौरान वहां मौजूद सीओ सिटी संगम कुमार की नजर महिला अभ्यर्थी पर पड़ी। उन्होंने स्थिति समझते ही बिना समय गंवाए तत्काल पीआरवी की व्यवस्था कराई। पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए महिला अभ्यर्थी को जाटा बरौली स्थित परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया। इससे उसकी परीक्षा छूटने से बच गई और वह समय रहते परीक्षा में शामिल हो सकी। अभ्यर्थी ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। अभ्यर्थियों की प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक सत्यापन और आई स्कैनिंग कराई जा रही है। परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई जा रही है, जबकि कंट्रोल रूम से भी लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सके। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें