फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Barabanki: श्री लोधेश्वर महादेव मेले में कांवरियों की भीड़ उमड़ी, भक्त बोले- हर मनोकामना करते हैं पूरी

बाराबंकी के प्रसिद्ध श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर में फाल्गुनी मेले के दौरान कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार को पंचमी तिथि होने के कारण हजारों श्रद्धालु पैदल कांवर लेकर पहुंचे और भूतभावन भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कांवरियों ने श्रद्धा से भगवान शिव की आराधना की और बताया कि भोले बाबा से सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। उन्नाव से कांवर यात्रा पर आए भगवती सिंह ने बताया कि वह पहली बार 28 साल पहले संतान प्राप्ति की कामना लेकर लोधेश्वर महादेव के दरबार में आए थे 15 साल बाद उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई जिसके बाद से वह हर साल भोलेनाथ के दर्शन के लिए आ रहे हैं। भगवती सिंह समेत हजारों भक्तों की आस्था और विश्वास से पूरा क्षेत्र 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें