फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Barabanki: शैलानी देवी मंदिर के जलकुंड का निर्मल जल रोग निवारण में हैं कारगर

ishwar ashish Updated Sun, 30 Mar 2025 06:41 PM IST

लखनऊ की सीमावर्ती बंकी ब्लाक के डल्लू खेड़ा गांव में गोमती नदी के तट पर शैलानी देवी का मंदिर है। नवरात्र के दिनों में यहां मेला लगता है। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को काफी संख्या में लोग माता के दर्शन-पूजन को उमड़े। शैलानी देवी मंदिर के निकट एक जल कुंड है जिसमें अनवरत निर्मल जल निकलता है। मान्यता है कि इसी कुंड से शैलानी देवी की मूर्ति कालांतर में चरवाहों ने प्राप्त कर टीले पर स्थापित की थी। मां के दर्शन से पहले श्रद्धालु इस कुंड के निर्मल जल से आचमन करते हैं। जल को भर कर ले जाते हैं। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि यह जल रोग निवारण में कारगर है। मंदिर के पुजारी पंडित वासुदेव बताते हैं कि शैलानी मां सभी की मुरादें पूरी करती हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें