फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Barabanki: सुभाष चंद्र बोस जयंती पर सड़क सुरक्षा का संदेश, बच्चों ने बनाई प्रेरणादायक मानव श्रृंखला

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 13 विद्यालयों और बेसिक शिक्षा विद्यालयों के लगभग 300 बच्चों ने हिस्सा लिया और मानव श्रृंखला बनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। बच्चों ने हेलमेट, ट्रैफिक सिग्नल और ज़ेब्रा क्रॉसिंग की आकृतियां बनाकर हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा को अपनाने का संदेश दिया। इस अनोखी पहल ने हर किसी को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षा को प्राथमिकता देने का संदेश दिया। इस मौके पर एडीएम इंद्रसेन सिंह, बीएसए संतोष देव पांडेय, एआरटीओ (अयोध्या) विश्वजीत सिंह, एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला, डीएसओ राकेश तिवारी, आशीष पाठक, विद्यालयों के प्रधानाचार्य आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें