फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Barabanki: हनुमान जयंती पर 24 घंटे के अखंड पाठ का भव्य समापन, भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

हनुमान जयंती के पावन अवसर पर रेलवे स्टेशन स्थित श्री हनुमान मंदिर में आयोजित 24 घंटे के अखंड हनुमान पाठ का रविवार को दिव्य और भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें शहर भर से श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री हनुमान जी की कृपा से मंदिर का वातावरण राम भजनों और कीर्तन से गूंज उठा। महिलाएं बच्चों समेत श्रद्धालु ढोलक, मंजीरा एवं झिक्का की धुन पर भावविभोर होकर भजनों में लीन रहे। इस पुनीत आयोजन में मंदिर के बड़े महंत बालक दास जी, छोटे महंत परशुराम तिवारी जी के साथ सेवक पवन सिंह, आलोक तिवारी, मनीष यादव, पंकज मिश्रा एवं रोशन लाल जी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। भक्ति से सराबोर इस आयोजन ने समस्त श्रद्धालुओं के मन में अध्यात्म का संचार किया और सभी ने प्रभु श्रीराम के परम भक्त बजरंगबली के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें