रविवार शाम रामनगर के केसरीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर एक चलती ओमनी कार (UP 32 FZ 3550) में अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट की वजह से उठी भीषण लपटों ने कुछ ही मिनटों में कार को खाक कर दिया। हादसे के वक्त आसपास अफरा-तफरी मच गई लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि कार महादेवा से रामनगर की ओर जा रही थी। जैसे ही वह रेलवे फाटक के पास पहुंची, कार से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटों ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय रेलवे ट्रैक से ट्रेन भी गुजर रही थी जिससे स्थिति और भयावह हो सकती थी। मौके पर पहुंचे पुलिस व दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया और यातायात को सामान्य किया। वहीं, कार चालक मौके से फरार हो गया। जलती ओमनी को देख राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।