फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Barabanki: अहिंसा रैली एवं ध्वज यात्रा से गूंज उठा शहर, दिया सौहार्द का संदेश

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव से एक दिन पूर्व बाराबंकी शहर में जैन समुदाय द्वारा भव्य अहिंसा रैली व ध्वज यात्रा निकाली गई। सरावगी मोहल्ला स्थित जैन मंदिर से आरंभ हुई यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों घंटाघर, धनोखर चौराहा, छाया चौराहा, पुलिस लाइन, पटेल चौराहा से होती हुई पुनः मंदिर पहुंची। हजारों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु बाइक व कारों पर सवार होकर हाथों में ध्वज लिए जयकारा लगाते हुए रैली में शामिल हुए। युवतियां, महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग सभी पारंपरिक परिधान में उत्साहपूर्वक सहभागी बने। रैली के माध्यम से समाज में अहिंसा, संयम और सदाचार का संदेश दिया गया। इस आयोजन में अंकुर जैन, सुधीर जैन और समीर जैन सहित तमाम गणमान्य जन व समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहे। रैली ने शहर में धार्मिक चेतना और सौहार्द का वातावरण निर्मित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें