फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के रक्तदान शिविर में किसान, महिला, युवाओं की रही भागीदारी, डीएम बोले- यही असली हीरो

बाराबंकी में शुक्रवार को विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल समेत तीन स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं के साथ शिक्षक, महिलाएं और किसानों ने बढ़चढ़कर रक्तदान किया। जिला अस्पताल के रक्तकोश में शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने रक्तदाताओं से मुलाकात की, उन्हें सम्मानित किया और फोटो भी खिंचवाई। डीएम ने कहा कि रक्तदान करने वाले असली हीरो हैं, क्योंकि उनका खून किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। शिविर में अपर जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्रीकृष्ण चंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. अवधेश यादव और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुशवाहा समेत अन्य अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। रक्तदान करने आई करौंदी खुर्द की गृहणी प्रमिला ने कहा कि 32 बात रक्तदान कर चुकी हूं। हर चार महीने में रक्तदान करने आती हूं। बंकी के निहाल अहमद ने कहा कि यदि उनकी एक बूंद खून से किसी की जान बचती है तो इससे बड़ा काम कोई नहीं हो सकता। रक्तदान करने के बाद शिक्षक सुरेंद्र जायसवाल ने कहा कि अमर उजाला की यह मुहिम रंग ला रही है। डॉक्टरों ने बताया कि रक्तदान से शरीर पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता। बल्कि, यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा इस तरह के शिविर आगे भी लगाए जाते रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें