फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बांदा में एक करोड़ के गांजे के साथ दो तस्कार गिरफ्तार

शिखा पांडेय Updated Mon, 23 Dec 2024 08:10 PM IST

एसटीएफ प्रयागराज और कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम ने सूखे गांजे की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक करोड़ रुपये का गांजा किया है। गांजा पिकअप में लदा था। उड़ीसा से गांजा लाकर बिहार और मध्य प्रदेश के रास्ते से प्रयागराज व बरेली ले जा रहे थे। पुलिस के ऑपरेशन ईगल के तहत क्षेत्राधिकारी नगर राजीव प्रताप सिंह के नेतृत्व में रविवार की रात एसटीएफ प्रयागराज व कोतवाली बांदा की पुलिस ने अवैध सूखे गांजे की तस्करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नरैनी रोड बांदा में नाकेबंदी करके एक पिकअप को पकड़ा। पिकअप वाहन में 210 किलो सूखा गांजा भरा था। जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें