बांदा में शहर कोतवाली व एसओजी की संयुक्त टीम ने दो अंतरजनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 12.16 किलो सूखा गांजा बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि शहर कोतवाली व एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार की रात कनवारा हनुमान मंदिर गेट के पास से मटौंध थाना क्षेत्र के गुरहा थोक निवासी विवेक गुप्ता और चांदन थोक मोहल्ला निवासी साहिल सिंह को 12.16 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ओडिशा से गांजा लाकर बांदा व आसपास के जनपदों में महंगे दामों में बेचते हैं।