फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दर्द से छटपटाते मरीज अस्पताल पहुंचे, खोजने पर भी उन्हें नहीं मिले डॉक्टर

बुधवार की रात दर्द से छटपटाते मरीज अस्पताल पहुंचे, लेकिन खोजने पर भी उन्हें डॉक्टर नहीं मिले। सीएमओ को फोनकर जानकारी दी तो सीएमओ ने खुद ऑन ड्यूटी डॉक्टर को फोन किया, लेकिन डॉक्टर साहब फोन पर उपलब्ध नहीं हुए। लगभग तीन घंटे इंतजार के बाद भी डॉक्टर अस्पताल फिर भी नहीं पहुंचे। निराश परिजन अपने मरीज को लेकर चले गए। वाकया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रात 10 बजकर 20 मिनट का है। यहां बुधवार रात अधीक्षक डाॅ. विपिन शर्मा की ड्यूटी थी। कस्बा निवासी विजय कुमार अपनी मां चुन्नी देवी को लेकर सीएचसी पहुंचा। महिला को पेट में दर्द और हाई ब्लड प्रेशर था। अस्पताल में मौके पर फार्मासिस्ट कुशल सिंह, वार्ड बॉय धीरू मौजूद थे, डॉक्टर नदारद थे। फार्मासिस्ट ने बताया कि डॉक्टर कमरे में हैं। मरीज के परिजन बुलाने कमरे गए, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। रात साढ़े 11 बजे परिजन मरीज को निजी अस्पताल ले गए। फार्मासिस्ट ने भी डॉक्टर को फोन किया, लेकिन मोबाइल रिसीव नहीं हो सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें