पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने शुक्रवार की देर शाम पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया। इस दौरान उन्होंने आगामी प्रशिक्षण के लिए आने वाले रिक्रूट आरक्षियों के बैरक, क्लासरूम, ग्राउंड, मेस आदि का निरीक्षण कर सभी कमियों को समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन में स्थापित कार्यालयों वाचक कार्यालय, मीडिया सेल, क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय, क्षेत्राधिकारी सदर कार्यालय, आईजीआरएस शाखा, अपराध शाखा, चुनाव सेल, गुमशुदा सेल, मॉनिटरिंग सेल, साइबर क्राइम थाना, यूपी-112 कार्यालय, जिला नियंत्रण कक्ष, रेडियो शाखा आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन कृष्णकांत त्रिपाठी उपस्थित रहे।