एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि ग्योरा मुगली गांव की शहजादी का प्रकरण जब उनके संज्ञान में आया तो उन्होंने विदेश मंत्रालय को पत्र भेज दिया था। रही बात उस आरोपी की तो उस प्रकरण पर जांच की जा रही है। शहजादी के माता-पिता उनसे मिले थे। दुबई सरकार का कानून अलग है। इस पूरे प्रकरण से विदेश मंत्रालय को अवगत कराया जा चुका है।