फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बांदा में गैर इरादतन हत्या का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

गैर इरादतन हत्या के दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बबेरू कोतवाली के सिमौनी गांव में बीते छह अप्रैल को जमीन की रंजिश को लेकर हुए विवाद में रहीम बक्श को लाठी डंडों से मारकर गंभीर घायल कर दिया गया था। उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में एक आरोपी जाकिर उर्फ जग्गा को आठ अप्रैल को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके दूसरे आरोपी शाकिर को सिमौनी गांव से गुरुवार को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से डंडा भी बरामद किया गया है। गिरफ्तारी टीम में एसआई प्रदीप कुमार आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें