फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हनुमान जयंती पर गूंजे जयकारे, भंडारा तो कहीं हुए संकीर्तन

हनुमान जयंती पर शनिवार को शहर के संकट मोचन मंदिर में बजरंग बली का जयकारा गुंजायमान होता रहा। विशेष आरती पूजा के बाद आयोजित किए गए भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा शहर के विभिन्न स्थानों पर श्रीराम नाम संकीर्तन समेत धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। हनुमान जयंती पर सुबह से ही संकट मोचन समेत अन्य हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। बजरंगी का भव्य श्रृंगार करते हुए उनकी आरती उतारी गई। मंदिर के पुजारी भोले महाराज ने बताया कि मंदिर की तरफ से भंडारे का आयोजन हुआ। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने भी मंदिर में प्रसाद अर्पण करने के बाद श्रद्धालुओं को वितरित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें