फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल से रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी युगल ने मंदिर में की शादी

चार साल से रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी युगल ने मां मढ़ीदाई मंदिर में शादी कर ली। इससे पहले उन्होंने कोर्ट मैरिज का फार्म भी भरा। एक दूसरे को वरमाला पहनाकर और मांग में सिंदूर भरकर शादी की रश्म अदा की। कमासिन थाना क्षेत्र के ममसी खुर्द गांव निवासी अभय राज (22) व चांदनी देवी (19) का लगभग चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दूल्हा अभयराज ने बताया कि चांदनी अपनी मर्जी से उसके साथ घर से चली आई। पहले चित्रकूट में कोर्ट मैरिज का फॉर्म भर उसके बाद बबेरू कस्बे के मढ़ीदाई मंदिर पर दोनों लोगों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर और मांग में सिंदूर भरकर शादी कर ली। शादी के समय बबेरू कस्बे के मां मढ़ी दाई मंदिर पर अन्य भक्त भी मौजूद रहे। अभय राज ने बताया कि चांदनी उसके बड़े भाई की साली है। हम दोनों एक ही बिरादरी के हैं। शादी के लिए पहले चांदनी के माता पिता राजी थे, लेकिन कुछ दिन से नाराज हो गए। जिस पर चांदनी फोन करके बताया कि माता-पिता उसे मारते-पीटते हैं। उसे ले जाओ। उधर, चांदनी के पिता धमकी देते थे। बबेरू कोतवाल राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि लड़का-लड़की दोनों बालिग हैं। उन्होंने मंदिर में शादी की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें